अशोक नगर: तुलसी सरोवर कॉलोनी में दबंगों ने 25 वर्षीय युवक को घर से खींचकर पीटा, अस्पताल में भर्ती
शुक्रवार को रात 8:30 बजे तुलसी सरोवर कॉलोनी में दबंगों द्वारा एक 25 वर्षीय युवक को घर से खीच कर मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार तुलसी सरोवर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र गजराम कुशवाह उम्र 25 वर्ष अपने घर पर ही था तभी घर पर सात आठ अज्ञात लोग आ गए और युवक को घर से बाहर निकाल कर मारपीट करने लगे, जिससे युवक घायल हो गया।