जबलपुर: ज़िले में पड़ रही भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
जबलपुर जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही तेज गर्मी पड़ रही है बुधवार को शुरुआत तेज गर्मी से हुई जिसके बाद पर 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। रात में भी तेज गर्मी पड़ रही है गर्मी के मौसम में ही जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे मौसम आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे गर्मी अपना और रौद्र रूप दिखलाएगी और पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।