लाडपुरा: कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 घंटे में अपहृत व्यापारी को छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध
Ladpura, Kota | Sep 20, 2025 शहर की आरकेपुरम थाना पुलिस ने मात्र छह घंटे में अपहृत व्यापारी ताराचंद जैन को सुरक्षित छुड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक बालक को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह नयागांव भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत व्यक्ति को सोरसन-अंता रोड से बरामद किया और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर लीं। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम (IPS) ने