झांसी: किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Sep 1, 2025 सोमवार को समाजवादी पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में खाद की भारी किल्लत पर चिंता व्यक्त की गई, जिससे किसान परेशान हैं। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनकी आजीविका पर गहरा संकट आ गया है।