मंडीदीप। सोमवार सुबह 11:00 बजे शासकीय खेल ग्राउंड मंडीदीप में नगर पालिका खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो खेल की सेमीफाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल द्वारा टॉस कराकर किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल ने मैदान में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।