महाजन के गुसाइणा की रोही में पैंथर दिखाई देने की वायरल पोस्ट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर गुसाइणा–मनोहरिया के बीच करणना जोहड़ के पास पैंथर होने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। कई लोगों ने इसे सही मानते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेंजर मोहिनी अपनी टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची