मीरगंज स्थित हरखौली ढाला पर रेलवे फाटक के बार-बार और लंबे समय तक बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीरगंज से गोपालगंज आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन रोज इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस भी फाटक खुलने का इंतजार