मंडला: लगातार बारिश से छोटा रपटा पुल 24 घंटे से डूबा, विहंगम दृश्य देखने पहुंच रहे लोग
Mandla, Mandla | Jul 5, 2025 मंडला में भारी बारिश के कारण नर्मदा और बंजर नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जल प्रवाह की तरफ न जाएं और सतर्क रहें। मंडला महाराजपुर के बीच मां नर्मदा में बना छोटा रपटा शनिवार को 11 बजे तक डूबा हुआ है। माँ नर्मदा के विहंगम दृश्य को देखने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं।