रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में गौमाता महोत्सव व रामकथा का समापन, बाबा रामदेव हुए शामिल, पं. धीरेन्द्र शास्त्री मुम्बई के लिए रवाना
रामगंजमंडी में आयोजित तीन दिवसीय गौमाता महोत्सव एवं बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा का रविवार शाम करीब 5 बजे भव्य समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन योग गुरु बाबा रामदेव एवं शनि धाम के दाती महाराज विशेष रूप से शामिल हुए, जो बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथा स्थल पहुंचे। इस दौरान तीनों संतों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।