जौनपुर: जिला कार्यालय गांव चलो अभियान को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न, प्रत्येक गांव में रात बिताएंगे भाजपा के नेता
मंगलवार को सीहीपुर स्थित पर गांव चलो अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा जिले के हर गांव और बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी।