फरेंदा: कोल्हुई में हरे भरे साह उर्फ हरियरा बाबा के उर्स मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोल्हुई थाना क्षेत्र में हरे भरे साह उर्फ हरियरा बाबा की याद में तीन दिवसीय उर्स मेला शुरू हो गया है। दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मजार पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। मेले में झूले, खिलौने व श्रृंगार की दुकानों पर भीड़ रही। थानाध्यक्ष गौरव कनौजिया ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।