नासरीगंज: भगत सिंह के शहादत दिवस पर माले ने आयोजित की सभा
नगर स्थित शहीद भगत सिंह वाचनालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सोमवार को दोपहर में लगभग एक बजे भाकपा माले लिबरेशन के तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड सचिव कैसर निहाल ने की। कार्यक्रम की शुरूआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। वहीं लोगों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित