कस्बा: कसबा थानाध्यक्ष ने 328 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kasba, Purnia | Mar 13, 2025 कसबा पुलिस एवं तकनीकी शाखा पूर्णियां टीम के साथ संयुक्त छापामारी कर कसबा थाना अंतर्गत बरेटा बहियार से एक ट्रैक्टर पर लदे ईंट के अंदर छुपाकर रखा हुआ एवं ट्रैक्टर डाला के नीचे बने बाक्स से कुल 328 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। वहीं शराब तस्करी में शामिल अजय यादव नामक एक तस्कर को भी धर दबोचा गया है।