सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव स्थित बिंद टोली के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे एसएच-106 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ऑटो के पलटने से दबकर सुखदेव महतो के 14 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस मौके पर