हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, कर्मचारियों के सहयोग के बिना सरकार की सफलता संभव नहीं
Huzur, Bhopal | Oct 29, 2025 सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कहा कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है।