बीकापुर: बीकापुर सर्किल क्षेत्र में मोहर्रम के दसवें दिन पुलिस की देखरेख में कर्बला की तरफ ताजिया लेकर रवाना हुए ताजिये दार
खबर बीकापुर तहसील क्षेत्र की है, जहां पर बुधवार को मोहर्रम के दसवें दिन भारी संख्या में ताजिएदार ताजिया लेकर कर्बला के लिए निकले, इस दौरान बीकापुर कस्बा, चौरे बाजार, रामपुर भगन, आगागंज, नंसा बाजार, हैदरगंज, बैंती कला, रसूलपुर, और जाना बाजार में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया कर्बला के लिए रवाना हुई, इस दौरान ताजिएदार मातम मनाते हुए नजर आए ।