अंबाह: जोहा बड़गांव में कुएं में दिखे दो सांप, सर्पमित्र ने किया साहसिक रेस्क्यू, ग्रामीणों ने दी सूचना
Ambah, Morena | Sep 18, 2025 जोहा बड़गांव में एक कुएं में दो सांप दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सर्पमित्र बृजेश सिंह को सूचना दी। डर के कारण कोई कुएं में नहीं उतरा, तब बृजेश खुद रस्सी के सहारे नीचे उतरे। उन्होंने एक रेड स्नेक को पकड़ जंगल में छोड़ा। दूसरे सांप के लिए पुनः रेस्क्यू होगा।