शाहबाद: सिरदार नगर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर हाईवे पर सिरदारनगर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया का रहने वाला रामनरेश 40 वर्ष पुत्र रघुवीर बाइक से अपने गांव जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।