कैराना: कांधला में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
Kairana, Shamli | Mar 30, 2026 सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कांधला कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला मोहल्ला रायजादगान का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, तो मामले की सूचना डायल—112 पर दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है।