सिवनी: सिवनी जिला पंचायत सीईओ पवार नवजीवन विजय का स्थानांतरण, इंदौर में बने अपर कलेक्टर
Seoni, Seoni | Sep 16, 2025 सिवनी से मंगलवार को प्रशासनिक हलचल की बड़ी खबर सामने आई है। जिला पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवजीवन विजय का स्थानांतरण कर दिया गया है। देर रात जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत अपर कलेक्टर इंदौर पद पर पदस्थ किया गया है। फिलहाल नए सिवनी जिला पंचायत सीईओ कौन बनेगा यह स्पष्ट नही हो पाया है।