सारनाथ के उत्खनन का श्रेय बाबू जगत सिंह को, एएसआई ने लगाया संशोधित शिलापट्ट वाराणसी के प्रमाणिक दस्तावेजों एवं प्रमुख ऐतिहासिक साक्ष्यों के विस्तृत अध्ययन के उपरांत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), नई दिल्ली ने यह स्वीकार किया है कि वाराणसी के सारनाथ स्थल पर प्रारंभिक उत्खनन का कार्य 18वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में बाबू जगत सिंह द्वारा कराया गया था।