गोरखपुर: जिले के विभिन्न इलाकों में जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह के नेतृत्व में आज जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल तमाम शिक्षकों ने लोगों से 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी करने की अपील किया।