डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में चला सघन वाहन जांच अभियान,520 वाहनों से पुलिस ने वसूला564000का जुर्माना
Dehri, Rohtas | May 7, 2024 लोकसभा चुनाव की आज अधिसूचना जारी होते ही एसपी के निर्देश पर जिले में स्पेशल ड्राइव चलाया गया।डेहरी सहित विभिन्न इलाके में स्पेशल ड्राइव के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाकर भारी भरकम जुर्माना की राशि वसूल की गई ।रोहतास एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 520 वाहनों से 564000का जुर्माना वसूल किया गया