आरोन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झंझोन के पंचायत भवन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला और महिला सम्मान कार्यक्रम हुआ। जिला पंचायत सीईओ और ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती संध्या यादव और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं को आत्मनिर्भर, समानता का अधिकार, सतत विकास लक्ष्य और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया गया।