प्रयागराज: महाकुंभ क्षेत्र में जाम के दौरान स्कूली बच्चों ने ट्रक के नीचे से जान जोखिम में डालकर सड़क पार किया, वीडियो हुआ वायरल
संगम तट पर लगातार श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिल रहा है,ऐसे में विभिन्न मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है,जबकि कई स्थानों पर लोगों द्वारा जान जोखिम में डालकर आवागमन किया जा रहा है,कुछ ऐसा ही एक वीडियो आज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि स्कूली बच्चे ट्रक के नीचे से जान जोखिम डालकर सड़क पार कर रहे हैं।