लवाण: लवाण में महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व, चौथ माता की पूजा कर पति की सुरक्षा की कामना की
Lawan, Dausa | Oct 10, 2025 लवाण उपखंड क्षेत्र में पति की दीर्घायु और सौभाग्य समृद्धि का प्रतीक पर्व करवा चौथ महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे चौथ माता मंदिर पर शुक्रवार सुबह से शाम तक चौथ माता का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना करते हुए अखण्ड सुहाग की कामना की। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर रात्रि को चंद्रमा को अघ्र्य देकर उपवास खोला।