हरदोई: मंडी परिसर में हरदोई एवं मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी, दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशी चल रहे आगे
Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2024 हरदोई मंडी परिसर में हरदोई एवं मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए मतगणना चल रही है। यहां पर हरदोई लोकसभा सीट के लिए पांच विधानसभा क्षेत्र और मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र के मतगणना का कार्य हो रहा है। 22 राउंड की समाप्ति पर हरदोई सदर से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश आगे चल रहे हैं वहीं मिश्रिख से भी भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।