रामानुजगंज गुरुवार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने कहा है कि तेज धूप और भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। उन्होंने नागरिकों से समय-समय पर पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है