पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार घायल
जहां बेलसर थाना क्षेत्र के धरमपुर के समीप फकुली से बारात आ रहे अमन कुमार नामक युवक गिरकर घायल हो गया। सोमवार की रात्रि करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक फकुली से लालगंज बारात आ रहा था। तभी धरमपुर के समीप सामने से आ रहे हैं बोलेरो से ठोकर लग गई जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।