उनियारा: उनियारा में शहरी सेवा शिविर में उर्जा मंत्री हिरा लाल नागर रहे उपस्थित
Uniara, Tonk | Sep 24, 2025 उनियारा में शहरी सेवा शिविर में जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हिरा लाल नागर ने भाग लिया। बुधवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री हिरा लाल नागर, विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने लाभार्थी वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।