गभाना में एक मैरिज होम के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच तक भक्ति और उत्साह से देखने को मिला। कथावाचक आनंद चैतन्य महाराज ने जब कन्हैया के जन्म का वर्णन किया, तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।