भिंड नगर: नबादा बाग में दो सांडों की भिड़ंत, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त
शहर के नबादा बाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुए भीषण संघर्ष में घरों के बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर नबादा बाग में दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनमें जोरदार लड़ाई शुरू हो गई। सांडों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। इ