गुना नगर: बजरंगगढ़: माना कॉलोनी में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
माना कॉलोनी में 18 वर्षीय युवक सोनू लोधा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता खेत पर थे और बहन घर पर मौजूद थी। बहन के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी पहुंचे। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।