मथुरा: कोहरे की दस्तक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटे मारने वाले वाहनों के थमे पहिए, बढ़ी मुश्किलें
मथुरा में सर्दी के साथ ही घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे का सबसे ज्यादा असर मथुरा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला, जहां वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई