इंदौर: लसुड़िया क्षेत्र में चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 लूटेरे गिरफ्तार चेन हुई बरामद
Indore, Indore | Apr 12, 2024 एडिशनल डीसीपी द्वारा बताया गया कि लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ चैन लूट की वारदात हुई थी जिसमें फरियादी महिला ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी सोने की चेन बाइक सवार बदमाश लूट कर फरार हो गए हैं पूरे मामले में पुलिस द्वारा तमाम जांच पड़ताल करने के बाद रवि और दिलीप नामक दो युवकों को पकड़ा गया जिनके पास से सोने की चैन भी बरामद कर ली गई है।