खादगढ़ा सब्जी मंडी के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे रांची नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी विरोध देखा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि 50-60 साल पहले उन्होंने एक व्यक्ति से यह जमीन खरीदी