बरियातु: गड़गोमा ग्राम: खौरा नदी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, स्थानीय थाने को सौंपा गया
बारियातु अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने गुरुवार कि शाम चार बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान गड़गोमा ग्राम के खौरा नदी के समीप अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनो ट्रैक्टर गड़गोमा मार्ग से गिद्दी मोड़ की ओर जा रहे थे। संदेह होने उन्हें रोक कर चालकों से बालू से संबंधित चालान व कागजात की मांग की तो वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके।