मथुरा: शहर के बीएसए कॉलेज पर टॉयलेट और नाले की गंदगी हुई साफ, लोगों ने ली राहत की सांस, पब्लिक एप पर खबर का हुआ असर
शहर के बीएसए कॉलेज पर नगर निगम ने तिराहे पर लोगों की सुविधा के लिए टॉयलेट घर बनाया था परंतु गंदगी के कारण लोग टॉयलेट नहीं जा रहे थे पास में ही खुले नालों से बदबू आ रही थी शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई पब्लिक एप पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसका असर दो दिन में ही हो गया और निगम ने शौचालय और नाले को साफ करा दिया तो लोगों ने आभार जताया