मंडी: लगभग 100 साल बाद शिवरात्रि में भाग लेंगे देव खुड्डी जहल, मूल स्थान से हुए रवाना
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 मंडी और कुल्लू ज़िले की सीमाओं पर ज़िला कुल्लू की आनी तहसील के अंतर्गत आने वाले देहुरी गांव में देवता खुड्डी जहल अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए 100 वर्षों बाद आने जा रहे हैं। रविवार की शाम 4 बजे देवता का रथ देवालुओं और कारदारों संग मंडी के लिए रवाना हो गए। आज रात को पहला पड़ाव मंडी ज़िला के सराज क्षेत्र के तहत आने वाले बिहणी गांव में है।