पट्टी: आसपुर देवसरा पुलिस ने 501.01 ग्राम एम.डी. नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
शनिवार देर शाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 501.01 ग्राम नशीला पदार्थ एम.डी. (Methylenedioxyamphetamine) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ विझला नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लाल रंग की मोटरसाइकिलपर दो लोगों को पकड़ा गया और एचडी बरामद हुई।