चूरू: नई ईदगाह मोहल्ले के रिहायशी इलाके में खुलेआम चल रहा गैस रिफिलिंग का खेल, डीएसओ टीम ने की कार्रवाई
Churu, Churu | Mar 27, 2025 चूरू शहर में जिला रसद विभाग की लगातार कार्यवाही के बाद भी अवैध गैस रीफिलिंग का अवैध खेल खुलेआम चल रहा है। चूरू शहर के नई ईदगाह मोहल्ले के रिहायशी इलाके में खुलेआम चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का गुरुवार को डीएसओ टीम ने खुलासा किया है। डीएसओ टीम ने यहां कार्यवाही करते हुए 3 घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मोटर व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जप्त किया है।