चूरू: चैक अनादरण मामले में कोर्ट ने वार्ड 23 के आरोपी को सुनाई एक साल की कारावास व ₹2.5 लाख जुर्माने की सजा
Churu, Churu | Mar 27, 2025 चूरू के अतिरिक्त सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने साल 2017 के चैक अनादरण मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को एक साल के कारावास व ढाई लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। एडवोकेट असीम खान ने गुरुवार सुबह 10 बजे करीब बताया कि साल 2017 में शहर के वार्ड संख्या 37 निवासी दिनेश बुंदेला ने मुकदमा करवाया था कि अरुण की उससे अच्छी जान पहचान थी।