चूरू: रतननगर में हिरावत परिवार के सहयोग से निर्मित वीरगति स्मारक का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मनजिंदर सिंह ने किया लोकार्पण
Churu, Churu | Mar 26, 2025 चूरू के रतननगर में हिरावत परिवार के सहयोग से निर्मित वीरगति स्मारक का बुधवार को जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मनजिंदर सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने वीरगति स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।