पीपलदा: खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 3 फ़ीट पानी होने से कोटा श्योपुर मार्ग तीसरे दिन भी बंद यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Aug 27, 2024 मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से इटावा इलाके के सभी नदी नालों में उफान आया हुआ है।वहीआज खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 3 पानी होने से कोटा श्योपुर मार्ग पर तीसरे दिन आवागमन अवरुद्ध रहा जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। मंगलवार सुबह पार्वती नदी की खातोली पुलिया पर 3 फ़ीट पानी होने से स्टेट हाइवे 70 कोटा श्योपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।