पीपलदा: इटावा क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी नाले उफने खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर पानी आने से श्योपुर मार्ग बंद
Pipalda, Kota | Aug 25, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में लगातार बारिश से इलाके के सभी नदी नालों में उफान आ गया।वही आज खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर पानी आने से कोटा श्योपुर मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। रविवार सुबह पार्वती नदी की खातोली पुलिया पर पानी आने से स्टेट हाइवे 70 कोटा श्योपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।