खगड़िया में 137वें गौशाला मेले का उद्घाटन शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे DDC सह प्रभारी DM अभिषेक पलासिया ने सदर SDO के साथ संयुक्त रूप से किया। पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक माहौल के बीच मेले की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और स्थानीय स्तर पर मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया।