सोहावल: धन्नीपुर मस्जिद के नाम पर धन उगाही के लिए खोले गए फर्जी खाते, शिकायत पर जांच शुरू
सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में आवंटित जमीन पर प्रस्तावित मस्जिद के नाम पर भी चंदे का खेल शुरू हो गया है। अयोध्या की कुछ बैंक शाखाओं में प्रस्तावित मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह मस्जिद के नाम पर फर्जी खाते खोल लिए गए हैं। इसकी जानकारी जैसे ही मस्जिद निर्माण के लिए बने इन्डो इस्लामिक कल्चरल फाउन्डेशन ट्रस्ट के लोगों को हुई तो मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।