इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके के नेशनल हाइवे पर चलते कंटेनर की केबिन में आग लग गई, मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया
Etawah, Etawah | Aug 17, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के नेशनल हाइवे पर कंटेनर की केबिन में आग लगने से हड़कम्प मच गया है। बताया गया कि आगरा कानपुर हाइवे पर कानपुर से खाली कंटेनर दिल्ली जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे पर कंटेनर की केबिन में आग लग गई, आग लगते ही मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।