मुशहरी: सिकंदरपुर अन्नपूर्णा नगर अनुपम कैंपस के विवेक कुमार के खाता रिसेट करने का दिया झांसा,उड़ा लिए 54 हजार
बिजली खाता रिसेट करने का झांसा देकर नगर थाना के सिकंदरपुर अन्नपूर्णा नगर अनुपम कैंपस के विवेक कुमार से 54 हजार रुपये उड़ा लिए गए। इस संबंध में उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि 10 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक काल आई। झांसे में आकर उसने 18 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके बैंक खाते से और रुपये निकाल लिए गए।