बलरामपुर: ललिया थाना अंतर्गत पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 101 करोड़ 38 लाख से अधिक की ठगी हुई
थाना ललिया पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 101 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की ठगी हुई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा सोमवार 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें चार आईडी भारत की है एक आईडी नेपाल की है सभी की जांच की जा रही है।